गठिया के मरीज भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन, जानें क्यों है नुकसानदायक

गठिया के मरीज भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन, जानें क्यों है नुकसानदायक

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हीं में एक है गठिया जो अधिकतर लोगों में देखा गया है। ये समस्या ज्यादा भागने-दौड़ने और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से पैदा हो रही है। इस रोग में लोगों के जोड़ों में तकलीफ होने लगती है। इसके साथ ही हाथ और पैर में जकड़न पैदा होने लगती है। इसकी वजह से लोगों को चलने फिरने में दिक्कत होती है।

पढ़ें- ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

आपको बता दें कि ये समस्या बढ़ती उम्र के साथ काफी तेजी से फैलती है। ऐसे में हमें विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इसके लिए साथ ही कई ऐसी चीजें होती है जिनका सेवन करने से बचना चाहिए। इससेदर्द और सूजन की समस्या से बढ़ सकती हैं। जानिए ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें गठिया के मरीजों को नहीं खानी चाहिए। 

गठिया के मरीज इन चीजों का ना करें सेवन

नमक

अगर आप अपनी डाइट में अधिक नमक का सेवन करेंगे तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने के साथ थायराइड का कारण भी बन सकता है। इसके साथ ही जोड़ों में सूजन आ सकती हैं। 

आइसक्रीम

आइसक्रीम में अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट के साथ शुगर होता है। जो तेजी से शरीर में सूजन बढ़ा देता है। 
 
रेड मीट

रेड और फ्राइड मीट में अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। जो कोलेस्ट्राल के साथ-साथ आपका शुगर बढ़ा सकता है। जो शरीर में सूजन बढ़ाकर अर्थराइटिस का कारण भी बन सकता है।

फ्राइड फूड

फाइड फूड्स में अधिक मात्रा में ऑयल होता है जो गठिया रोग का कारण बन सकता है। क्योंकि इस तेल में अधिक मात्रा में ओमेगा 6 होता है जो ओमेगा 3 फैटी एसिड का संतुलन बिगाड़ देते है। जिससे शरीर में सूजन बढ़ जाती है।  

शुगर कैंडी

अर्थराइटिस के मरीजों को भूलकर भी शुगर कैंडी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाता है। जिससे शरीर में सूजन भी आ जाती है।

मैदा

द जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में एक अध्ययन के अनुसार, मैदा ओमेगा -3 फैटी एसिड के संतुलन को बिगाड़ देता है जिससे शरीर में सूजन आ जाती हैं। आपको बता दें कि ओमेगा 3 हद्य रोग, डायबिटीज जैसे रोगों का रोकथाम करने के साथ आपके दिमाग को तेज बनाती है। 

चावल

चावल में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो ब्लड शुगर को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में सूजन बढ़ा देता है। जिसके कारण आपका गठिया रोग बढ़ सकता है। इसलिए सफेद चावल का सेवन बिल्कुल भी न करे। 

दूध

प्रोटीन और कैल्शियम सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन कई लोग ऐसे होते है जो प्रोटीन को आसानी से नहीं पचा सकते हैं। जिसके कारण जोड़ों में सूजन के साथ कई समस्याओं का सामना करते हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो इसकी बजाय आप ग्रीक योगर्ट का सेवन करे। 

फ्रिज में रखा हुआ खाना

फ्रिज में रखा हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। इससे आपके शरीर में सूजन बढ़ सकती हैं। जो गठिया का ही एक कारण है। 

शुगर

अगर आप अपनी डाइट में अधिक मात्रा में शुगर का सेवन कर रहे हैं तो यह सूजन को बढ़ा सकती हैं। इसलिए मीठी चीजों का सेवन बिल्कुल न करे।

इसे भी पढ़ें-

बवासीर के रोग में लाभकारी और गुणकारी है यह दाल

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।